Tuesday, October 20th, 2026

iPhone में हो सकती है रोलेबल स्क्रीन

एप्पल अपने हर नये iPhone में कुछ नया और अनोखा करने की कोशिश करता है. हाल ही में एप्पल ने एक नई पेटेंट ऐप्लिकेशन फाइल की है जिसके मुताबिक कंपनी एक ऐसी स्मार्टफोन डिजाइन पर काम कर रहा है जिसमें स्क्रीन रोलेबल होगी. इस एक्स्पैन्डेबल फोन डिजाइन की स्क्रीन एक रोलर की मदद से अंडर की तरफ मुड़ सकेगी. आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं.

BGR के मुताबिक एप्पल ने हाल ही में यू.एस. पेटेंट एण्ड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) में एक पेटेंट फाइल किया है जिसका नाम “इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज हैविंग स्लाइडिंग एक्स्पैन्डेबल डिस्प्लेज” है. इस पेटेंट में यह लिखा गया है कि इस फोन के फ्लेक्सिबल डिस्प्ले का कुछ हिस्सा फोन केसिंग में जब जा सकता है जब वह एक्स्पैन्डेबल स्टेट में होगा. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में एप्पल के किसी फोन में रोलेबल स्क्रीन आ सकती है.

आपको बता दें कि एप्पल पहली कंपनी नहीं है जो अपने स्मार्टफोन में रोलेबल स्क्रीन की सुविधा लाने की सोच रहा है. आज के समय में कई ऐसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां हैं जो इस तकनीक को अडॉप्ट कर रही हैं. Samsung ने इसके लिए 2019 में एक पेटेंट लिया था जिसमें मोटराइज्ड रोलिंग तकनीक की बात की गई थी. शाओमी को भी कुछ समय पहले इस तरह का पेटेंट मिल चुका है.

इतना ही नहीं, ओप्पो ने तो सच में इस तरह का एक स्मार्टफोन, Oppo X 2021 भी बनाया है जिसकी स्क्रीन को यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से, एक मोटराइज्ड रोलिंग तकनीक की मदद से एक्स्पैन्ड कर सकते हैं.

एप्पल ने पेटेंट तो जरूर फाइल कर दिया है लेकिन ऐनेलिस्ट Ming Chi Kuo के मुताबिक एप्पल अगर iPhone में रोलेबल स्क्रीन को लेकर आता है तो यह 2024 से पहले नहीं होगा. साथ ही, कई बार ऐसा होता है कि एप्पल पेटेंट तो ले लेता है लेकिन ऐसा जरूरी नहनी है कि वो उस पर काम करे.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय