Saturday, October 31st, 2026
Breaking
  •    समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों का विश्वास जीतें चिकित्सक, मैदानी अमले से सतत बनाए रखें संवाद : उप मुख्यमंत्री शुक्ल  •    UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर  •    माँ नर्मदा के आशीर्वाद से समृद्ध है मंडला की धरती, कृषि एवं सहायक गतिविधियों में अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव  •    CG में 116 मंत्री-नेताओं की सुरक्षा घटेगी, नक्सलवाद कमजोर पड़ने पर सरकार का फैसला  •    कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक विदेश से 0% कस्टम ड्यूटी पर खरीद सकेंगे कपास

iPhone Air 2 में मिलेगा डुअल कैमरा, पहले से भी ज्यादा स्लिम होगा Apple का नया फोन

 नई दिल्ली

Apple का सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air है, जो मुकेश अंबानी समेत कई लोगों के पास नजर आता है. अपनी स्लिम बॉडी की वजह से यह हैंडसेट दुनियाभर में पॉपुलर है.  इसकी थिकनेस 5.6mm की है. न्यू रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone Air 2 पर काम कर रही है, जिसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा। 

iPhone Air को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में बीते सितंबर में लॉन्च किया था. इस साल के सितंबर इवेंट में कंपनी ने iPhone Air 2 को लॉन्च नहीं किया. नई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone Air 2 में कमाल का कैमरा नजर आएगा, जिसमें दो सेंसर दिखाई देंगे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल iPhone 18 और iPhone 18e के साथ iPhone Air 2 को लॉन्च कर सकती है. हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। 

iPhone Air 2 में कई अपग्रेड्स मिलेंगे 
जीएसएमअरेना ने एक टिप्स्टर का हवाला देकर बताया है कि iPhone Air 2 में कई अपग्रेड्स नजर आ सकते हैं. फोन में जहां बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और डिस्प्ले भी 6.55 इंच तक का दिया जा सकता है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा और 1.5K रेजोल्युशन का डिस्प्ले मिलेगा। 


iPhone Air 2 के अंदर A20 (2nm) सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल iPhone 18 Pro सीरीज में किया जा चुका है. iPhone Duo में भी A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। 

iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप 
iPhone Air2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें दोनों ही कैमरा सेंसर 48MP-48MP के होंगे. सेल्फी कैमरे को लेकर कोई जानकारी नहं दी है. साथ ही पुराने वर्जन की तुलना में iPhone Air 2  के अंदर बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

रिपोर्ट्स में बताया है कि iPhone Air 2 में 5.2mm की थिकनेस मिलेगा, जो iPhone Air की तुलना में कम है. साथ ही इसमें N2 वायरलेस चिपसेट और C2 मॉडेम का यूज किया जाएगा।

हाल ही रिलायंस जियो के एक इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी के हाथ में iPhone Air नजर आया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी। 

 

#iPhone

Source : Agency

आपकी राय

1 + 6 =

पाठको की राय