Saturday, October 31st, 2026

iPhone 14 और iPhone 14 Pro सेल, कई छप्परफाड़ ऑफर्स

नई दिल्ली

Apple ने iPhone 14 सीरीज को कुछ ही समय पहले लॉन्च किया है और भारतीय यूजर्स के लिए इस सीरीज का इंतजार खत्म हो चुका है। इस सीरीज में iPhone 14 और iPhone 14 Pro भी लॉन्च किए गए थे जिन्हें आज से खरीदा जा सकेगा। इन्हें आज शाम 5.30 बजे से खरीदा जा सकेगा इनकी कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। iPhone 14 और iPhone 14 Pro के साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद फोन की कीमत काफी कम रह जाएगी। तो चलिए जानते हैं इन फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स और इनकी कीमत के बारे में।

कीमत और ऑफर:
iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। यह इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है। यह भारत में ब्लू, पर्पल, मिडनाइट, स्टारलाइट और प्रोडक्ट (रेड) कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बात करें iPhone 14 Pro भारत में 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1,29,900 रुपये है। वहीं, इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये है। वहीं, इसके 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,59,900 रुपये और 1,79,900 रुपये है। यह भारत में डीप पर्पल, गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

भारत में एपल के ऑनलाइन स्टोर से इन फोन्स को खरीदने पर यूजर्स को एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 6,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, अपने पुराने स्मार्टफोन को नए iPhone 14 या iPhone 14 Pro मॉडल के साथ एक्सचेंज करने पर 46,120 रुपये तक का ऑफर भी दिया जाएगा। वहीं, फ्लिपकार्ट से आईफोन 14 प्रो खरीदने पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, आईफोन 14 खरीदने पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट नॉन-ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर उपलब्ध है।

 

Source : Agency

पाठको की राय