आईफोन 12 मिनी इससे सस्ता कभी नहीं हुआ
Flipkart Big Saving Days Sale शुरू हो गई है और हमेशा की तरह, सभी की निगाहें iPhone डील्स पर टिकी हुई हैं। ऐसे में आज हम आपको एक जबरदस्त ऑफर की जानकारी दे रहे हैं जो iPhone 12 मिनी पर मिल रहा है। इसे IndiaiStore और Apple ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। iPhone 12 Mini की कीमत की बात करें तो Flipkart सेल के दौरान भारी कटौती की गई है। अगर आप एक ऐसा आईफोन खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत 50,000 रुपये से कम हो तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
iPhone 12 Mini आमतौर पर बिना सेल ऑफर के 56,900 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 Mini 14,901 रुपये की भारी कटौती के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 41,999 रुपये है जो 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके साथ 15,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद फोन को 26,549 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि सेल के दौरान प्राइस ऊपर नीचे होते रहते हैं।
iPhone 12 मिनी अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते काफी चर्चा में है। इसमें 5.4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। iPhone 12 मिनी का डिस्प्ले काफी शानदार है। इससे वीडियो देखने या सोशल मीडिया ब्राउज़ करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि स्क्रीन थोड़ी छोटी है। लेकिन आपको व्यूइंग क्वालिटी काफी अच्छी मिलेगी।
कॉम्पैक्ट डायमेंशन एक छोटी बैटरी के मामले में भी थोड़ी परेशानी पैदा करते हैं। IPhone 12 मिनी का इस्तेमाल आप अगर ज्यादा करते हैं तो बैटरी लाइन शायद एक ही दिन तक चलती है। बता दें कि 2-3 घंटे का स्क्रीन-ऑन-टाइम आज की ज़रूरतों को देखते हुए पर्याप्त नहीं है।
छोटी बैटरी के साथ, iPhone 12 मिनी की चार्जिंग स्पीड कम है। यह बैटरी की समस्या को बढ़ा देती है। Apple का 20W का चार्जर ही इसे सबसे तेज स्पीड से चार्ज कर सकता है। यह चार्जर फोन के साथ नहीं आता है। MagSafe एक्सेसरीज और चार्जर इसे केवल 15W स्टैंडर्ड स्पीड के बजाय स्लो 12W स्पीड पर ही चार्ज कर सकते हैं।
कॉम्पैक्ट आईफोन चाहने वालों को आईफोन 12 मिनी पसंद आ सकता है। इसमें A14 बायोनिक चिप दी गई है। यह कम से कम 5 साल के iOS अपडेट के साथ आता है। उम्मीद तो की ही जा सकती है। इसके कैमरे अच्छे हैं और डिस्प्ले छोटा है। ऐसे में यह देखने में अच्छा लगता है।

पाठको की राय