Monday, October 19th, 2026

आईफोन यूजर्स को इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए iOS 17.1.1 किया जारी

नई दिल्ली

अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि ऐपल की तरफ से आईफोन यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है, जो आपके वाई-फाई स्पीड को बढ़ा सकता है। दरअसल आईफोन यूजर्स की तरफ से शिकायत मिल रही थी कि वाई-फाई स्पीड कम है। ऐसे में ऐपल ने एक नया अपडेट iOS 17.1.1 जारी किया है। ऐपल का दावा है कि ऐपल के नए अपडेट के बाद आईफोन की वाई-फाई स्पीड में इजाफा हो जाएगा।

खत्म होगी आईफोन में वाई-फाई की समस्या
MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ यूजर्स लगातार वाई-फाई कनेक्शन की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हकीकत यह है कि यह दिक्कत iOS 17 अपडेट के बाद देखी जा रही है। हालांकि ऐपल की तरफ से 17.1.1 अपडेट रोलआउट किया गया है, लेकिन इसके बावजूद वाई-फाई की समस्या ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद ऐपल की ओर से iOS 17.1.2 अपडेट जारी करने की तैयारी कर रही है। इस इस हफ्ते या फिर दिसंबर में रोलआउट किया जा सकता है। इस अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स को कुछ नए फीचर भी मिल सकते हैं। इससे आईफोन यूजर का एक्सपीरिएंस काफी शानदार हो जाएगा।

आईफोन का नया अपडेट
ऐपल की ओर से जारी किए गए iOS 17.1.1 अपडेट में खासतौर पर हीटिंग इश्यू को खत्म करने की कोशिश की गई थी। बता दें कि आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स के लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन में ओवर हीटिंग की समस्या आ रही थी, जिसे ठीक करने के लिए ऐपल की तरफ से नया अपडेट जारी किया गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय