Monday, October 26th, 2026

हरदा ई-मंडी के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल : मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि कृषि उपज मंडी हरदा को ई-मंडी के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है। कृषि उपज मंडी हरदा ई-मंडी के रूप में संचालित होने वाली प्रदेश की प्रथम मंडी होगी।

मंत्री पटेल ने बताया है कि कृषि उपज मंडी हरदा में अब किसानों को सभी सुविधाएँ इलेक्ट्रॉनिकली मिलेगी। इससे  पारदर्शिता भी रहेगी और समय की बचत भी होगी। उन्होंने बताया मंडी में प्रवेश द्वार से लेकर नीलामी की प्रक्रिया, अनुबंध-पत्र, टोल पर्ची, भुगतान-पत्र, अनुज्ञा-पत्र सभी इलेक्ट्रॉनिकली जारी किए जाएंगे। पूरा  सिस्टम पेपरलेस होकर ऑनलाइन होगा। कृषकों को सारी जानकारियाँ और मैसेज ऑनलाइन भेजे जाएंगे।

मंडी को ई-मंडी के रूप में संचालित करने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मंडी बोर्ड मुख्यालय भोपाल में 20 जुलाई को प्रशिक्षण दिया गया है। शीघ्र ही कृषि उपज मंडी हरदा ई-मंडी के रूप में कार्य करने लगेगी।

 

#हरदा ई-मंडी के पायलट

Source : Agency

पाठको की राय