दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा, झूलापुल से सूरजकुंड तक का मार्ग
मण्डला
शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते झूला पुल से लेकर सूरजकुंड पुरवा तक का मार्ग एकदम जर्जर हो चुका है जबकि इस मार्ग से बिछिया तरफ से लोगों अधिक आना जाना होता है साथ ही आस्था का केन्द्र सूरज कुंड भी शहर के लोगों का आना जाना होता है जिस वजह से इस रोड़ पर 24 घंटे यातायात व्यस्त रहता है। यही स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मकानों के आसपास के अतिक्रमण तो हटा दिए गया पर आज तक ना तो नाली बनाई गई ना ही रोड बनाया गया । जानकारी मुताबिक रोड़ की यह दशा लगभग 5 वर्ष पर ऐसी है बीच में काम यह कहकर रोक दिया गया कि पंचायत चुनाव होने वाले हैं अब जबकि पंचायत चुनाव हो चुके हैं। तब भी सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को यह ध्यान नहीं आ रहा कि इस मार्ग पर काम होना अत्यंत आवश्यक है। दिखावे के तौर पर कुछ समय पूर्व जेसीबी मशीन के द्वारा रोड का चौड़ीकरण तो कर दिया गया पर आसपास नाली ना बनी होने के कारण रोड़ की दुर्दशा है रही है, पूरी सड़क पर पानी बह रहा है जिससे आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं गत दिवस हुए बड़े एक्सीडेंट में एक बच्चे के पैर शायद ही बच पाए इस तरह से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली उसे चोटिल किया है साथ ही अगले एक्सीडेंट में एक बच्चा जो स्कूल से लौट रहा था उसकी साइकिल को ठोकर लग जाने से उसके पैर में काफी चोटें आई हैं साइकिल पूरी तरह टूट चुकी है। वहीं वहां के रहवासीयों का कहना है की अगर शासन-प्रशासन जल्द ही रोड़ का निर्माण कार्य नहीं कराता तो हमें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।
इनका कहना है -
मेरे को भी जनपद सदस्य एवं पंचायत के माध्यम से जानकारी मिली है मैंने संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी से बात की है रोड़ में जल्द सुधार कार्य करवाने का आश्वासन मिला है।
संतोष सोनू भल्लावी, अध्यक्ष, जनपद पंचायत मण्डला
गांव के नलों में टोंटी न लगी होने के कारण पूरी रोड़ में पानी बह रहा है, जिससे रोड़ खराब हो रहा है, रोड़ बनाने हेतु प्रक्रिया जारी है फिलहाल एक दो दिन के अन्दर गढ्ढों को भरवा दिया जायेगा।
ए.के.मिश्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, मण्डला
#Inviting accidents#the road from

पाठको की राय