Thursday, October 22nd, 2026

अरूणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

रायपुर
मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल की ओर से छत्तीसगढ़ के विधायक द्वय श्रीमती संगीता सिन्हा एवं श्रीमती ममता चंद्राकर ने अरूणाचल प्रदेश के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्रीतबा तेदिर से मुलाकात कर उन्हें राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। विधायकों नेतेदिर को राज्य में 28 से 30 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी बताया।तेदिर ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

 

#Invitation

Source : Agency

पाठको की राय