Friday, October 23rd, 2026

अपहरण केस में जांच टीम ने की कार्रवाई, प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को SIT ने हिरासत में लिया

कर्नाटक
जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बेंगलुरु में एक दिन की हिरासत में ले लिया है। एचडी रेवन्ना यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता हैं।

दरअसल, एक दिन पहले एसआईटी ने तलाशी अभियान चलाया था, यह तलाशी उस पीड़िता के बेटे की शिकायत के बाद की गई थी जिसके साथ प्रज्वल ने वायरल वीडियो में यौन उत्पीड़न किया था।

पीड़ित महिला के बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां का अपहरण कर लिया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि प्रज्वल के पिता और जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना के कहने पर उसकी मां (महिला) को प्रज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए ऐसा कर किया है।

 

#जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना

Source : Agency

पाठको की राय