Monday, October 19th, 2026

लखनऊ में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच शुरू, चार से सात दिन में आएगी रिपोर्ट

लखनऊ

कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रोन के खतरें को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैं। ओमीक्रोन व कोरोना के दूसरे वैरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग लखनऊ में भी शुरू हो गई है। सीडीआरआई और एनबीआरआई में सुविधा शुरू होने से जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अभी तक जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा लखनऊ में नहीं थी। यहां से नमूने केजीएमयू भेजे जाते हैं। उसके बाद केजीएमयू बंगलूरू और फिर दिल्ली जांच के नमूने भेज रहा था। जांच रिपोर्ट आने में 10 से 12 दिन का इंतजार करना पड़ रहा था। समय पर कोरोना के सही वैरिएंट की पहचान के लिए एनबीआरआई और सीडीआरआई ने जांच की सुविधा शुरू कर दी है।

जल्द हो सकेगी पहचान
एनबीआरआई के निदेशक डॉ. एसके बारिक के मुताबिक जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू से नमूने एनबीआरआई भेजे जाएंगे। यहां से जांच के बाद रिपोर्ट सीधे कोविड पोर्टल पर आ जाएगी। एक बार में 96 नमूने की जांच हो सकेगी। तीन से पांच दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

 

Source : Agency

पाठको की राय