Tuesday, October 20th, 2026

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 2.72 लाख सैंपलों की जांच

रायपुर
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 3 जनवरी से 9 जनवरी के बीच दो लाख 71 हजार 912 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों में रोजाना जांच की संख्या बढ़ाई गई है। प्रदेश भर में अभी रोज औसत 38 हजार 845 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि पिछले महीने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच यह औसत 20 हजार 256 थी। अभी करीब दुगुनी संख्या में सैंपलों की जांच हो रही है।

प्रदेश भर में बीते सप्ताह 3 जनवरी को 27 हजार 646, 4 जनवरी को 37 हजार 705, 5 जनवरी को 37 हजार 393, 6 जनवरी को 48 हजार 829, 7 जनवरी को 44 हजार 773, 8 जनवरी को 46 हजार 495 और 9 जनवरी को 31 हजार 071 सैंपलों की जांच की गई है।

 

#Investigation

Source : Agency

पाठको की राय