Saturday, October 24th, 2026

अंडा दुकान की आड मे नशीले सिरप का धंधा

बलरामपुर
ग्राम पंचायत कोटराही में अंडा दुकान की आड़ में नशीली कफ सिरप का धंधा कर रहे आरोपी 24 वर्षीय मनोज को वाड्रफनगर पुलिस ने 30 नग नशीली कप सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

वाड्रफनगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि आरोपी दुकान की आड़ में अवैध कफ सिरप सप्लाई का व्यवसाय कर रहा है। जिसके बाद पुलिस कप्तान  मोहित गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील नायक वाड्रफनगर एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में वाड्रफनगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने टीम बनाकर आरोपी मनोज कुशवाहा के दुकान में कार्रवाई करते हुए 30 नग स्काफ़ व ऑनरेक्स नामक कप सिरप को जप्त किया है जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस 21(ग) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय