Tuesday, October 20th, 2026

इंटरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर स्पेन के फितुर में 18 से, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्रीवास्तव हुए रवाना

रायपुर

स्पेन के मेड्रिक में 18 से 22 जनवरी तक होने वाले इंटरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर फितुर 2023 में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, प्रबंध संचालन अनिल कुमार साहू, उप महाप्रबंधक श्रीरंग शरद पाठक, उप-प्रबंधक श्रीमती तरूणा साहू आज राजधानी रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। जहां से वे स्पेन के लिए रवाना होंगे। रवाना होने से पूर्व पर्यटन मंत्री अध्यक्ष श्रीवास्तव ने पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की। मंत्री साहू ने यात्रा के लिए अपनी शुभकामनायें देते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व पर्यटन विकास की संभावनाओं पर वहां के अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।

 

Source : Agency

पाठको की राय