Thursday, October 22nd, 2026

2 वर्षों बाद आज से अंतरराष्ट्रीय उड़ान फिर से शुरू

नई दिल्ली
 27 मार्च आज  से  अंतरराष्ट्रीय उड़ान  फिर से शुरू हो रही है। जिसे कोरोनावायरस के कारण पिछले 2 वर्षों से बंद रखा गया था।   अब फिर से भारत से अन्य देशों के लिए फ्लाइट्स रवाना की जाएगी। क्योंकि अब कोरोना के मामले कमा रहे हैं और ज्यादातर लोग टीकाकरण करवा चुके हैं, इसलिए इंटरनेशनल विमानों में अब कोविड-19 गाइडलाइंस को लागू नहीं किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंटरनेशनल flights से जुड़े कई प्रतिबंधों को  हटाने जा रहा है। साथ ही कई नियम ऐसे है जिसका पालन अभी भी यात्रियों को करना होगा।


यदि आप भी विदेश जाने की प्लैनिंग कर रहे हैं, तो यह जान ले की अब एयरपोर्ट पर किन नियमों का पालन करना होगा या किनका नहीं? बता दें कि,   कोरोनावायरस के कारण अब  इंटरनेशनल फ्लाइट में 3 सीटों को छोड़कर  बैठना जरूरी था उस प्रतिबंध को भी हटाया जा रहा है। अब प्लेन में 3 सीट को छोड़ कर बैठने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही विमान दल के सदस्यों (crew members)  को भी PPE किट पहनना जरूरी नहीं होगा। हालांकि एयरपोर्ट पर अब भी मास्क  पहनना अनिवार्य होगा। बता दें कि,  हवाई अड्डे पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई पैट-डाउन तलाशी फिर से शुरू कर दी गई है।

 

#अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Source : Agency

पाठको की राय