Tuesday, October 20th, 2026

सहायक शिक्षक एवं शिक्षक एलबी की अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी

रायपुर
रायपुर संभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक एलबी (ई और टी संवर्ग) और शिक्षक एलबी (ई और टी संवर्ग) की अंतरिम वरिष्ठता सूची एक जनवरी 2022 की तिथि में तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची सर्वसंबंधितों के अवलोकन हेतु रायपुर संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सूचना फलक पर चस्पा कर दी गई है। रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित कर्मचारी उल्लेखित सभी कॉलम में की गई प्रविष्टि का अवलोकन कर त्रुटि होने पर 20 जनवरी 2022 तक अपनी दावा आपत्ति संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। दावा आपत्ति निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे। इसके बाद अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय