Saturday, October 24th, 2026

अंतर्राज्जीय बस परिवहन सेवा 15 मई तक स्थगित

भोपाल

राज्य शासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्यप्रदेश में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को 7 मई तक स्थगित किया गया था।

सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि उक्त राज्यों से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित करने की अवधि बढ़ाकर 15 मई, 2021 कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं।

 

#बस परिवहन

Source : Agency

पाठको की राय