Tuesday, October 20th, 2026

इंटर मिलान ने सीरी-ए खिताब जीता

मिलान
 इंटर मिलान ने रविवार को इटली की फुटबॉल लीग सीरी-ए का खिताब जीत लिया जब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद अटलांटा ने सासुओलो के साथ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मैच के बाद जब इस बात की घोषणा हुई कि इंटर मिलान चैंपियन बन गया है तो प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इंटर मिलान ने 2010 के बाद पहली बार सीरी-ए खिताब अपने नाम किया है जबकि 2011 के बाद उसकी यह पहली खिताबी ट्रॉफी भी है। उसने कुल 19वीं बार सीरी-ए खिताब जीता।

अटलांटा अगर यह मैच जीत जीता तो वह गणितीय गणना के आधार पर इंटर को खिताबी जीत से दूर रख सकता था क्योंकि अभी टीम को चार मैच और खेलने हैं। इसके साथ ही इंटर ने लगातार नौवीं बार यह खिताब जीत चुकी दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम जुवेंटस का दबदबा खत्म कर दिया। इंटर मिलान ने शनिवार देर रात को क्रोटोन को 2-0 से हराया था।

रोनाल्डो ने टीम को हार से बचाया

रविवार को खेले गए मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागकर जुवेंटस को सीरी-ए में उडिनेसे के खिलाफ टीम को हार से बचाते हुए जीत दिला दी। नहुएल मोलिना ने 10वें मिनट में गोल दागकर उडिनेसे को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में जुवेंटस को पेनाल्टी मिली और रोनाल्डो ने 83वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर इसके छह मिनट बाद उन्होंने अपना और टीम के लिए दूसरा गोल करके टीम को 2-1 से जीत दिला दी। तालिका में इंटर मिलान 34 मैचों में 82 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर अटलांटा के इतने ही मैचों में 69 अंक हैं। वहीं, जुवेंटस भी इतने अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

#इंटर मिलान

Source : Agency

पाठको की राय