Wednesday, October 21st, 2026

इंटर परीक्षा : देर से पहुंछे परीक्षार्थी हुए परेशान, कहीं दीवार फांदे तो कहीं स्टाफ से भिड़े

नालंदा/वैशाली/पटना.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज से इंटर यानी 12वीं की परीक्षा ली जा रही है। पहली पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है। लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को मेन गेट पर रोका दिया । इस बात को लेकर परीक्षार्थी और उसके अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस और परीक्षार्थी और परिजनों में नोक झोंक हुई। नालंदा और वैशाली समेत कई जिलों पर हंगामा की सूचना मिली।

इतना ही नहीं कुछ ऐसी तस्वीर भी सामने आईं जो चौंकाने वाले हैं। कुछ सेंटर पर परीक्षार्थी दीवार फांद कर सेंटर में प्रवेश करते दिखी। ऊंची-ऊंची दीवरों पर चढ़कर जिस तरह वह अपनी जान को जोखिम में डालते दिखे वह भी चौंकाने वाले हैं। इनमें तस्वीरों में कुछ छात्राएं भी दिखीं। इधर, हंगामा बढ़ते देख परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा कुछ परीक्षार्थियों को 09:23 में प्रवेश करने दे दिया गया। लेकिन, प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया कि समय का अनुपालन नहीं करेंगे तो परीक्षा केंद्र में इंट्री नहीं मिलेगी। इसके बाद लोगों का हंगामा शांत हुआ। दरअसल, परीक्षा केंद्र का गेट 9:00 बजे बंद कर दिया गया इसके बाद समय से नहीं पहुंचे। इस कारण कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए। इसके बाद एस एस बालिका उच्च विद्यालय के पास छात्राओं ने हंगामा किया। कुछ छात्राएं गेट और दीवार फांद कर अंदर प्रवेश करते हए नजर आईं। वहीं कुछ बच्चों ने कहा कि उन्हें समय की जानकारी नहीं थी तो कुछ ट्रैफिक जाम का हवाला दिया।

 

#Bihar Board#Candidates troubled#inconvenience#arriving late#inter examination

Source : Agency

पाठको की राय