Sunday, October 25th, 2026

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में भूमि आबंटन के लिए अंतर्विभागीय समिति की हुई बैठक

रायपुर
प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में  नगर पालिक परिषद् कांकेर में जल शुद्धिकरण सयंत्र स्थापित करने के लिए ग्राम दशपुर में,  बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नर्सिंग कॉलेज छात्रावास, बीएससी,  बीएड कालेज छात्रावास, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा मुड़ीपार एवं मानपुर के भवन हेतु शासकीय भूमि के आबंटन के संबंध में चर्चा हुई।  बैठक में सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,  सतीश पाण्डे अपर सचिव वित्त, सी. तिर्की (उप सचिव) आवास एवं पर्यावरण  तथा अंतर्विभागीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 

#Revenue Minister

Source : Agency

पाठको की राय