Sunday, October 25th, 2026

पर्यावरण मंत्री डंग द्वारा वर्षा स्थिति का जायजा लेने सघन भ्रमण

भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा मंदसौर जिले के सुआसरा क्षेत्र में वर्षा के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिये गत 27 अगस्त से गाँवों का सघन भ्रमण किया जा रहा है। मंत्री डंग ने आज दलावदा, गुड़बेली, पोटलिया, रलायता, दीपाखेड़ी, धतुरिया, साताखेड़ी, एकलगढ़, टाटका, चक्तिया, पिपलिया जागीर और मेरिया खेड़ी का दौरा कर किसानों से चर्चा की। मंत्री डंग ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिये।

मंत्री डंग 2 सितम्बर को खेजड़िया मेघा, पादीखेड़ा, बावड़ीखेड़ा, हंसपुरा, बर्डिया गुर्जर, तरावली, प्रताप पुरा, ढ़ाबला महेश, धलपट और जमुनिया गाँवों का दौरा करेंगे।

 

 

#वर्षा स्थिति

Source : Agency

पाठको की राय