Thursday, October 22nd, 2026

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान, जिलों में भेजे गये 10 मल्टी मीडिया वाहन

भोपाल
सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान में  आम नागरिकों को करने मल्टीमीडिया वाहन से प्रचार प्रसार किया जाएगा। अभियान में 10 जिलें में मल्टी मीडिया वाहन भेजे गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वाहनों को  हरी झंडी दिखा कर जिलों के लिए रवाना किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण के लिए बच्चों के अभिभावकों  और गर्भवती माताओं के लिए मल्टी मीडिया वाहन और वाहन के साथ रहने वाले दल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।  यूनिसेफ द्वारा उपलब्ध कराये गए मल्टी मीडिया वाहन दृश्य, श्रव्य मीडिया उपकरणों से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम टीकाकरण वाले प्रदेश के 10 जिले ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, मुरैना, दतिया, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी और मण्डला में इन्द्रधनुष अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान 7 मार्च, 4 अप्रैल और 7 मई को होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा इन्द्रधनुष अभियान के जिलों में मल्टी मीडिया वाहन तीन माह तक चलाये जायेंगे, जिनका भ्रमण का रूट निर्धारित रहेगा। मॉनीटरिंग के लिए वाहन में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।

 

#Mission Indradhanush Abhiyan

Source : Agency

पाठको की राय