Saturday, October 24th, 2026

खुफिया रिपोर्ट का खुलासा: जम्मू-कश्मीर में ISI रच रहा बड़ी साजिश, लश्कर और जैश को दिया घाटी को दहलाने के आदेश

नई दिल्ली
  जम्मू-कश्मीर में ISI के बड़े आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में ISI  ने लश्कर और जैश को घाटी को दहलाने के आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर में तैनात पुलिस अधिकारियों के आवास आतंकियों के निशाने पर हैं।

खुफिया एजेंसियों ने NIA और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जम्मू-कश्मीर में तैनात अधिकारियों के आवासों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।  

बता दें कि इससे पहले, एजेंसियों ने बताया था कि बारामुला से कुपवाड़ा, सोपोर और बांदीपोरा की ओर जाने वाले काफिले के मार्गों पर आतंकवादी संगठन IED विस्फोटों को अंजाम देकर सुरक्षा बलों पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने एक ट्रक पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली।

 

#जम्मू-कश्मीर में ISI

Source : Agency

पाठको की राय