Tuesday, October 20th, 2026

SBI के डेबिट कार्ड पर 20 लाख रुपए तक की बीमा

नई दिल्ली
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई का डेबिट कार्ड है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एसबीआई के अलग-अलग तरह के डेबिट कार्ड पर बीमा कवर मिलता है। कार्ड टाइप के हिसाब से इंश्योरेंस कवर लिमिट भी अलग-अलग होती है। एसबीआई के कार्ड पर अधिकतम 20 लाख रुपए की बीमा कवर मिलती है। अहम बात ये है कि बीमा कवर निशुल्क होता है। मतलब ये कि आपको प्रीमियम नहीं देना होगा। किस कार्ड पर 10 लाख की बीमा: एसबीआई के वीजा सिग्नेचर/मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड पर 10 लाख रुपए की बीमा कवर है। बीमा की रकम ग्राहक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को मिलती है। हालांकि, इस बीमा रकम को क्लेम करने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। 

क्या हैं शर्तें
मसलन, दुर्घटना की तारीख से पहले 90 दिन में किसी भी चैनल- एटीएम या पीओएस या ई-कॉमर्स पर कार्ड का कम से कम एक बार प्रयोग जरूरी है। वहीं,  पर्सनल एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर (केवल मौत होने पर) की अधिकतम रकम 20 लाख रुपए है। मतलब ये कि कार्ड यूजर की मृत्यु हवाई सफर के दौरान होती है तो नॉमिनी 20 लाख रुपए तक का क्लेम ले सकता है।  

कार्ड पर यूजर्स को परचेज प्रोटेक्शन कवर भी मिलता है। इसके दायरे में खरीद के 90 दिनों के अंदर चोरी/सेंधमारी सहित अन्य हानि आते हैं। हालांकि, ये जरूरी है कि सामान पात्र SBI डेबिट कार्ड के जरिए प्वॉइंट ऑफ सेल/मर्चेन्ट प्रतिष्ठान से खरीदा गया हो। 
 

 

#Insurance

Source : Agency

पाठको की राय