Thursday, October 22nd, 2026

भोपाल में इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर नेहा विजयवर्गीय की मौत मामला, शॉर्ट पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि

भोपाल

राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में तीन दिन पहले मृत मिली निजी इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर नेहा विजयवर्गीय की संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सस्पेक्टेड पॉइज़निंग से मौत को वजह बताया गया है. वहीं, मां के आरोप सामने आने के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है.

बता दें कि 23 अक्टूबर को अवधपुरी के निर्मल पैलेस में रहने वाली नेहा विजयवर्गीय का शव अर्धनग्न अवस्था में उनके किराए के घर से बरामद किया गया था. नेहा के मुंह से झाग निकला हुआ था और ज़मीन पर उल्टी भी पड़ी हुई थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था. अब नेहा की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में ज़हर से मौत को वजह बताया गया है. हालांकि, डिटेल्ड पीएम रिपोर्ट आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे.


मां के आरोपों को भी जांच में शामिल करेगी पुलिस

नेहा की मां ने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हुई है और वो आत्महत्या नहीं कर सकती. उन्होंने मकान मालिक पर आरोप लगाए हैं.

पुलिस का कहना है कि वो सभी एंगल पर तफ्तीश कर रही है. मां ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी. वहीं, नेहा के कॉल रिकॉर्ड्स भी निकाले जाएंगे, जिससे और ज्यादा जानकारी मिल सकती है.

 

#Insurance company's female officer

Source : Agency

पाठको की राय