Thursday, October 22nd, 2026

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देवी-देवताओं का अपमान!

अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां एक प्रोफेसर ने रेप के मुद्दे पर बनाए गए प्रजेंटेशन में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर स्लाइड की तस्वीर आने पर हंगामा मच गया तो एएमयू प्रशासन और फेकल्टी ऑफ मेडिसिन ने असिस्टेंट प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रोफेसर पर स्टूडेंट्स, स्टाफ और नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।
 
कई लोगों ने डॉ. जितेंद्र कुमार नाम के इस प्रोफेसर की ट्विटर के जरिए पुलिस से शिकायत की है। देवी-देवताओं पर बेहद आपत्तिजनक बातें लिखने को लेकर लोग एएमयू और प्रोफेसर की निंदा कर रहे हैं। पुलिस से कड़ी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

मामले को तूल पकड़ता देख एएमयू प्रशासन ने डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। एएमयू ने एक बयान में कहा, ''डीन की सिफारिश पर यूनिवर्सिटी ने दो सदस्यीय एक जांच कमिटी का गठन किया है। फेकल्टी ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर राकेश भार्गव इसकी जांच करेंगे और दोबारा इस तरह की घटना ना हो इसको लेकर उपाय सुझाएंगे।'' इस बीच डॉ. जितेंद्र कुमार ने माफी मांगी है।

 

 

#Aligarh Muslim University

Source : Agency

पाठको की राय