Friday, October 23rd, 2026

कोरोना पाजीटिव व्यक्तियों के द्वारा आईसोलेशन प्रोटोकाल के पालन की समय-समय पर जाच करने के निर्देश

मुंगेली
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी.एस एल्मा ने कहा है कि कोरोना पाॅजीटिव व्यक्तियों के द्वारा आईसोलेशन प्रोटोकाल का पालन नहीं की शिकायते समय-समय पर प्राप्त होती रहती है। कोरोनो पाॅजीटिव व्यक्तियों द्वारा भीड़-भाड़ वाली सुविधाओं जैसे तालाब आदि का उपयोग किये जाते है।  प्रोेटोकाल के नियम का पालन नहीं करने पर संक्रमण का फैलाव होता है। इसे रोकने के लिए उन्होने संबंधित अधिकारियों को कोरोना पाॅजीटिव व्यक्तियों के द्वारा आईसोलेशन प्रोटोकाल के पालन की समय-समय पर जाॅच करने के सख्त निर्देश दिये है।

 

#कोरोना पाजीटिव

Source : Agency

पाठको की राय