Tuesday, October 20th, 2026

मतदान केन्द्रो में छाया, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था कराने के दिये गये निर्देश

सिंगरौली
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा आज जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्रांतर्गत में बनाये गये मतदान केन्द्रो का संयुक्त रूप से भ्रमण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये गये। विदित हो कि त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण 8 जुलाई को जनपद पंचायत क्षेत्र चितरंगी के ग्रमा पंचायतो का निर्वाचन सम्पन्न होगा। मतदान के संबंध में की जा रही तैयारियो का जायजा लेने कलेक्टर श्री मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के द्वारा मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किय गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मतदान दलो को सामंग्री वितरण एवं निर्वाचन पश्चात सामंग्री स्थल शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी पहुचकर तैयारियो का निरीक्षण किया गया एवं मौके पर उपस्थित उपखण्ड अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग आफिसर बिकास सिंह को समय सीमा के अंदर सामंग्री वितरण एवं वापसी के काउंटर बनाने के साथ साथ मतदान दलो को सामंग्रियो के मिलान हेतु की जा रही व्यवस्थाओ समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही सामंग्री वितरण स्थल पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था का प्रबंध करने के निर्देश दिये गये।

 

Source : Agency

पाठको की राय