Friday, October 23rd, 2026

सभी गौठानों में योजना के अनुसार गोबर खरीदी, खाद उत्पादन और खाद बिक्री के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
जिले के सभी गौठानों में योजना के अनुसार  गोबर खरीदी, खाद उत्पादन और खाद की बिक्री के निर्देश दिए गए है। यह निर्देश जिला पंचायत (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक आर के खुंटे ने आज जनपद पंचायत गौरेला मे आयोजित गौठान समिति की बैठक में दिए। बैठक में जनपद पंचायत गौरेला और जनपद पंचायत मरवाही के सभी गोठानों के समिति के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

 बैठक में  गोबर खरीदी सभी पूर्ण गोठानों में करने, सभी गोठान में 30 जून तक कम्पोष्ट तैयार करने और योजना के अनुसार तैयार खाद की बिक्री करने को कहा गया। बैठक में गोठान-चारागाह में जमीन उपलब्धता के आधार पर आजीविका गतिविधियों के तहत बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, सामुदायिक सब्जी बाड़ी विकास आदि करने, गोठान समिति को प्राप्त राशि का हिसाब-किताब रखने, गोठानों को स्वालम्बी बनाने की दिशा में कार्य करने और गोठान समिति की नियमित रूप बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

 

Source : Agency

पाठको की राय