Sunday, October 25th, 2026

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिये समुचित सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश

भोपाल

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिये आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश संबंधित जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिये हैं। गौरतलब है कि 13 नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद पद के लिये 13 जून को मतदान और 16 जून को मतगणना होगी।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग सिंह ने कहा कि संबंधित क्षेत्र में अस्त्र-शस्त्रों पर प्रतिबंध तथा विस्फोटक पदार्थों की सघन चेकिंग, असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ और मतदान के दिन वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करें। साथ ही चुनावों के लिये सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाये, जिससे किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं हो। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा बल तैनात करने के अतिरिक्त प्रत्येक थाना स्तर पर आरक्षित बल भी रखा जाये।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय