पीनट बटर की बजाय, कैरट स्प्रेड का टेस्ट: सूखी ब्रेड को दें नया स्वाद
स्नैक्स हो या सैंडविच, हम खाने की हर चीज का स्वाद बढ़ाने के लिए कोई न कोई डिप जरूर लेते हैं. फिर चाहे वो म्योनी हो या सॉस. गाजर हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. लेकिन ज्यादातर चीजें हम बाजार से ही खरीद लेते हैं. इससे बेहतर है कि आप घर पर ही स्नैक्स के लिए डिप तैयार करें. इसे बनाने बहुत ही आसान है और खाने में बिल्कुल बाजार के सैंडविच स्प्रेड की तरह.
क्या चाहिए?
- 2 गाजर
- 1 कप संतरे का जूस
- अदरक
- 1/2 चम्मच काला नमक
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च
- 2 चम्मच बटर
- 1 चम्मच भुना हुआ जीरा
ऐसे करें स्प्रेड तैयार
- सबसे पहले गाजर को गोल आकार में बारीक-बारीक काटें और इन्हें एक पैन में डाल दें.
- अब एक बाउल लें और इसमें आधा संतरा निचोड़ कर छान लें.
- गाजर वाले पैन में संतरे का जूस डाल दें और अब गैस को ऑन कर दें.
- अब पैन में अदरक, नमक, काला नमक, लाल मिर्च मिक्स कर दें और 20 मिनट तक अच्छे से पकाएं.
- जब गाजर पक जाए तो इसमें बटर और भुना हुआ जीरा डालकर अच्छे से टोस्ट कर दें.
- जब यह पक जाए तो सामग्री को जार में डालकर मिक्सर में घुमा दें.
- लीजिए तैयार है गाजर से बना ये स्प्रेड डिप. अब आप इसे जिसके साथ चाहे खा सकते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आप अपनी पसंद के अनुसार दूसरे मसालों जैसे काली मिर्च पाउडर या गरम मसाला भी डाल सकते हैं.
- स्प्रेड को ज्यादा गाढ़ा न बनाएं. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
- स्प्रेड की फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में 3-4 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.
गाजर का स्प्रेड के फायदे
- गाजर विटामिन ए, सी और के से भरपूर होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य, इम्यूनिटी और हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं.
- इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जो पाचन क्रिया को ठीक रखता है.
- कम फैट और कैलोरी वाला होने के कारण यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
- एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने की वजह से यह शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाता है.

पाठको की राय