Saturday, October 31st, 2026

रक्षाबंधन के लिए चाहिए इंस्टेंट ग्लो, तो चेहरे पर लगाएं ये चीजें

11 अगस्त यानी कि आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें सज धज कर अपने भाई के घर जाती है या भाई बहन के घर आता हैं। लेकिन राखी से पहले इसकी तैयारियों और घर के काम में इंसान पूरा थक जाता है। ऐसे में राखी के दिन मेकअप करने के बाद भी वह ग्लो नजर नहीं आता जो हम चाहते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि मेकअप करने से पहले आप ऐसी कौन सी चीज अपने चेहरे पर लगा सकते हैं जिससे इंस्टेंट ग्लो आपके चेहरे पर आ जाए और आपका चेहरा बिल्कुल भी थका हुआ मुरझाया ना लगे...

बर्फ
मेकअप करने से पहले आप हमेशा अपने चेहरे पर एक आइस क्यूब रब करें। इससे ब्लड सरकुलेशन अच्छा हो जाता है और मेकअप ज्यादा देर तक दिखता है। साथ ही चेहरा भी ग्लोइंग होता है।

एलोवेरा जेल
मेकअप करने से पहले आप अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट एलोवेरा जेल से मसाज करें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है।

पपीता फेस पैक
पपीता हमारे चेहरे के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यह चेहरे पर निखार लाने के अलावा ग्लो भी लाता है। ऐसे में राखी पर मेकअप करने से पहले आप 10 मिनट के लिए पपीते के गूदे और उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और देखें कैसे आपका चेहरा चमक उठेगा।

फेस ऑयल
आजकल मार्केट में तरह-तरह के फेस ऑयल मौजूद है, जो मेकअप करने से पहले आप चेहरे पर लगा सकते हैं। आप इसकी दो-तीन बूंद फेस पर मेकअप करने से पहले लगाएं। अगर आपके पास फेस ऑयल नहीं है, तो आप बादाम का तेल में लगा सकते हैं। लेकिन याद रहें कि अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो इसे ना लगाएं।

बनाना फेस पैक
बनाना या केला हमारे चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आधे केले को मैश करें। इसमें थोड़ा सा शहद डालें और इस पैक को 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। उसके बाद मेकअप करें। देखें मेकअप कितनी ज्यादा देर टिकता है और कितना ग्लो करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय