Monday, October 19th, 2026

सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से मिलेगा दोगुना फायदा

आज के इस नए दौर में भी मनी प्‍लांट को अपने घर में लगाने का शौंक हर कोई रखता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसे लगाने से घर में चल रही आर्थिक परेशानी कम होती है। लेकिन अगर इसे वास्तु के हिसाब से सही दिशा में न लगाया जाए तो ये पैसों से संबंधित समस्या के कम करने की बजाए उसके उलटा उसे बड़ा भी सकता है। तो इसके लिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। मनी प्‍लांट को लगाने का एक तो ये कारण है ही, इसके साथ ही इसे लगाने पर ये घर की खूबसूरती को चार चांद लगा देता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु में बताए गए उन नियमों के बारे में जिसे अपनाकर आप अपने घर को पहले से ज्यादा बेहतर बना सकता हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में मनी प्लांट लगाना हो तो आग्‍नेय दिशा यानि दक्षिण-पूर्व कोने में ही लगाना चाहिए। कहते हैं कि इस दिशा के देव भगवान गणेश हो जोकि अमंगर को हरते हैं और इसके साथ ही इस कोण के ग्रह शुक्र है जोकि सुख-समृद्धि के दायक है। इसलिए यह दिशा फायदेमंद साबित होगी। 

कहते हैं कि अगर मनी प्लांट को किसी ओर दिशा यानि ईशान कोण में रख दिया जाए तो आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके पीछे का कारण बृहस्‍पति जो कि देवताओं के गुरु हैं और शुक्र राक्षसों के गुरु हैं। तो ऐसे में अगर कोई इस दिशा में मनी प्लांट लगाता है तो उसे हर वक्त नुकसान ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो इसे लगाने के लिए हमेशा दक्षिण और पूर्व दिशा का ही चुनाव करें तो ही आपके लिए बहेतर होगा। 

 

#फायदा

Source : Agency

पाठको की राय