Tuesday, October 20th, 2026

Instagram ने अपने सर्च ऑप्शन में किया बड़ा बदलाव


इंस्टाग्राम अपने सर्च में बदलाव और इंप्रूवमेंट कर रहा है. सर्च रिजल्ट्स में ही अब आपको फोटोज और वीडियोज मिल जाएंगे. कंपनी के मुताबिक सर्च में बदलाव किया जा रहा है और फिलहाल ये डेवेलपमेंट फेज में है.

कंपनी ने ये भी साफ किया है कि ये फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि कंपनी इंस्टाग्राम पर ढूंढने को आसान बना रही है और इसलिए डिजाइन इंप्रूवमेंट्स भी किए जा रहे हैं.

इंस्टाग्राम के मुताबिक आने वाले समय में इंस्टाग्राम सर्च रिजल्ट में ही वीडियोज और फोटोज दिखने लगेंगे.  इसके अलावा कंपनी सर्च में और भी लैंग्वेज सपोर्ट देने की तैयारी में है.

मौजूदा फीचर की बात करें तो इंस्टाग्राम के सर्च रिजल्ट में टॉप, अकाउंट्स, ऑडियो, टैग्स और प्लेस की कैटिगरी है. आने वाले समय में इसे बदल कर एक नया एक्स्पीरिएंस देने की कोशिश की जाएगी.

इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि कंपनी सर्च रिजल्ट्स को भी बेहतर बनाने का काम कर रही है. कंपनी ने उदाहरण देते हुए समझाया है कि अगर आप इंस्टाग्राम सर्च में Space लिख कर सर्च करते हैं तो आपको स्पेस से जुड़े वीडियोज भी दिखेंगे.

इंस्टाग्राम ने कहा है कि नया फीचर खास तौर पर तब फायदेमंद होगा जब यूजर के पास सर्च करने के लिए सटीक यूजरनेम या हैशटैग नहीं है. किसी टॉपिक पर ऐसे ही कुछ सर्च करने से अब पहले से बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे.

इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉगपोस्ट में स्क्रीनशॉट्स भी लगाए हैं. यहां देखा जा सकता है कि सर्च बार में Space लिख कर सर्च कने पर किस तरह के रिजल्ट्स दिख रहे हैं.
 
ये फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. इसके बाद कंपनी सर्च में ज्यादा लैंग्वेज सपोर्ट देगी जिससे लोग अपनी भाषा में इंस्टाग्राम पर सर्च कर सकें. कंपनी इन सब के अलावा कीवर्ड सर्च को भी बढ़ा रही है.

 

Source : Agency

पाठको की राय