Sunday, October 25th, 2026

कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए Inspire Awardयोजना, खाते में आएगी राशि

भोपाल
प्रदेश के छात्रों (MP School) के लिए खुशखबरी है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना (Inspire Award ) के तहत विद्यार्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस योजना में मान्यता प्राप्त शासकीय, निजी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों के 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग और 6वीं से 10वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आईडिया को आनलाईन नामांकन किया जाना है। चयनित विद्यार्थियों को अवार्ड की राशि पुरूस्कार स्वरूप उनके खातों में भेजी जायेगी। आईडिया अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2021 है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र एवं दिशा निर्देश जारी किये हैं।


दरअसल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार (MINISTRY OF SCIENCE AND TECHNOLOGY GOVERNMENT OF INDIA) की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे मौलिक विचार जो समाज की समस्याओं का समाधान कर सके और इसके अलावा घरेलू और मजदूरों के श्रम को कम करने के उपाय तथा उनकी कार्य क्षमता को बढाने के साथ-साथ सेवाओं को भी आसान करने का अभिनव राह तैयार कर सके। योजना का उद्देश्य भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढावा देने के लिये एक बेहतर मानव बल श्रृंखला तैयार करना और इसके साथ ही शोध एवं विकास के आधार पर मजबूती देना है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि इंस्पायर अवार्ड मानक (Inspire Award Standard Scheme)  स्कूली बच्चों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच की संस्कृत को बढावा देने के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। इस योजना में मान्यता प्राप्त शासकीय (Government School), निजी, अनुदान (MP Board) प्राप्त विद्यालयों के 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग और 6वीं से 10वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आईडिया को आनलाईन नामांकन किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त शासकीय, निजी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र एवं दिशा निर्देश जारी किये हैं।


प्राचार्यो द्वारा स्कूलों में आईडिया प्रतियोगिता के जरिये बच्चो को दो से तीन मौलिक विचारों का चयन किया जायेगा, जिसका आनलाईन नामांकन स्कूल द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के वेबपोर्टल E-MIAS (E-Management of INSPIRe Award Scheme) पर किया जायेगा। चयनित विद्यार्थियों को अवार्ड की राशि पुरूस्कार स्वरूप उनके खातों में भेजी जायेगी। आईडिया अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2021 है।

 

 

#Inspire Award

Source : Agency

पाठको की राय