Monday, October 19th, 2026

उप मुख्यमंत्री साव से पुलिस महानिरीक्षक डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने की मुलाकात

रायपुर
उप मुख्यमंत्री अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं। उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।

 

#Deputy CM

Source : Agency

पाठको की राय