Wednesday, October 21st, 2026

मासूम की मां की गोद से छिंटककर मौत, बस की बाइक से टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा

घोसी (मऊ)
कोतवाली अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर सोनाडीह में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल बस से एक बाईक में ठोकर लग गयी। घटना में बाइक पर बैठी मां के हाथ से छिटककर रोड पर गिरी डेढ साल की मासूम की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए बस को कब्जे में ले लिया। आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अन्तर्गत ग्रामसभा उसरी निवासी पलटू की ससुराल बलिया मोड़ पर है। ससुराल में किसी की मृत्यु होने के बाद वह अपनी बाईक से पत्नी व डेढ़ साल की बेटी सृष्टी को लेकर बाईक से ससुराल गया हुआ था।

बुधवार को उक्त युवक अपनी पत्नी व बेटी को बाईक पर बैठाकर घर लौट रहा था। अभी वह कोतवाली अन्तर्गत वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर सोनाडीह में पहुंचे ही थे कि सामने से जा रही बस से बाईक में टक्कर हो गई। ठोकर लगते ही मां की गोद से मासूम छिटककर सड़क पर गिर पड़ी व घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे पति पत्नी भी दूर जा गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में भर्ती कराया।

 

 

#Innocent

Source : Agency

पाठको की राय