Tuesday, October 20th, 2026

रजरवार प्राथमिक पाठशाला में पदस्थ मास्टर साहब की लापरवाही से हुई मासूम छात्र की मौत

  सतना

कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रजरवार के प्राथमिक पाठशाला नई बस्ती में कक्षा पांचवी का छात्र अरुण आदिवासी की स्कूल में पदस्थ शिक्षक की वजह से 11 साल का मासूम मृत्यु के काल गाल कुएं में गिरने से मौत हो गई। मासूम छात्र के पिता जय नाथ आदिवासी ने बताया कि रोजमर्रा की तरह बच्चे को स्कूल भेजने के बाद मजदूरी करने चला गया था लेकिन दोपहर के 1:30 बजे फोन आया कि आपका बच्चा कुएं में गिर गया है

मजदूरी छोड़ वहां से भागा और जाकर देखा तब तक बच्चे की सांसे थम चुकी थी जब इसकी जानकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका से लेनी चाही तो उन्होंने मामले को रफा-दफा करने की बात कही। न्याय पाने के लिए दुखी पिता ने कोटर थाने में गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता मे लेकर पुलिस जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

 

#रजरवार प्राथमिक पाठशाला

Source : Agency

पाठको की राय