Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तालाब में डूबा मासूम बच्चा, उतराता मिला शव

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लिबरा निवासी सात वर्षीय कुश कुमार अपने साथियों के साथ कल शाम को नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया हुआ था।

मासूम के देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। इस दौरान रविवार को सुबह छह बजे गांव के तालाब में मासूम का शव उतराता मिला। जिसे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#child drowned

Source : Agency

पाठको की राय