Thursday, October 22nd, 2026

एक और हफ्ते के लिए बाहर रहेंगे चोटिल इशांत और वॉर्नर

नई दिल्ली.
धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर रहेंगे, वह चोट से अभी उबर नहीं पाये है और उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी एक और सप्ताह का समय लगेगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 रन से जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे कहा, ह्लमुझे लगता है कि वॉर्नर को पूरी तरह फिट होने में एक सप्ताह और लगेंगे और इशांत को भी इतना ही समय लगेगा। इशांत की पीठ में जकड़न में है जो दो मैच पहले हुआ था। वॉर्नर को हाथ में चोट लगी है जिससे वह अभी उबर नहीं पाए हैं। उनका एमआरआई कराया गया था जिसमें उनकी चोट के बारे में पता चला है कि उन्हें दो से तीन सप्ताह आराम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हम जब दिल्ली वापस आएंगे तो वे सिलेक्शन के लिए तैयार होंगे।

पृथ्वी शॉ को लेकर उन्होंने कहा, ‘जब हम मैदान में पहुंचे तो पृथ्वी अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। इसके बाद हमने फैसला लिया कि यदि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं तो हम अभिषेक पोरेल के साथ जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 29 अप्रैल को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होना है और इसके बाद वे सात मई को वापस आकर दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेंगे। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच में लैप शॉट लगाने के प्रयास में वॉर्नर को उंगली में चोट लगी थी। दूसरी ओर इशांत पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं।

 

#Injured Ishant and Warner

Source : Agency

पाठको की राय