Saturday, October 24th, 2026

बेंगलुरु में जलमग्न अंडरपास में फंसी कार, इंफोसिस की महिला कर्मचारी की मौत

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने सिटी के कई जगहों पर जलमग्न कर दिया, जिसकी वजह से लोगों का आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इसी वजह से केआर सर्किल अंडरपास में भरे पानी में इन्फोसिस की एक महिला कर्मचारी की कार फंस गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली महिला अपनी फैमिली संग कार से यात्रा कर रही थी लेकिन अचानक बारिश की वजह से उसकी गाड़ी अंडर पास में फंस गई और महिला बाहर नहीं निकल पाई और उसकी मौत हो गई।

सीएम सिद्दरमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
हालांकि उसकी कार में बैठे बाकी पांच लोगों को अग्निशमन विभाग के लोगों ने बचा लिया। इन सभी लोगों को कार से निकालकर सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम भानुरेखा था और वो मात्र 22 साल की थीं। ये घटना विधानसभा के पास घटित हुई थी। घटना के बारे में जैसे ही सीएम सिद्दरमैया को पता चला वो भी अस्पताल पहुंचा और भानुरेखा के परिवार वालों को संवेदना जताते हुए स्वजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने और अस्पताल में भर्ती लोगों के मुफ्त इलाज कराने का ऐलान किया।

मृतका का परिवार बेंगलुरु घूमने आया था
इसके बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा कि मृतका का परिवार बेंगलुरु घूमने आया था और उन्होंने कार किराए पर ली थी। अचानक आई बारिश के कारण अंडरपास में उनकी गाड़ी फंस गई और इसके बाद ये दुखद घटना घटी। मैं इस घटना पर दुख जताते हुए मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

 

#जलमग्न अंडरपास में फंसी कार

Source : Agency

पाठको की राय