Monday, October 19th, 2026

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत नियमों की जानकारी दी गई

धार
महाप्रबंधक म.प्र. ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत संचालित सामुदायिक सड़क सुरक्षा सहभागिता कार्यक्रम (CPRSP) के तहत अपन थियेटर संस्था द्वारा धार जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं जैसे- स्कूल, कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच आगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, पटवारी एवं अन्य स्थानीय व्यक्तियों से सामुहिक परिचर्चाएं आयोजित कर उन्हें सड़क सुरक्षा के उपाय बचाव एवं ब्लैक स्पॉट के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

स्कूल कॉलेजों के बच्चों को सम्मिलित कर रोड़ सेफ्टी क्लब का गठन, रैली कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, ड्राईंग प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें उन्हें सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्रांतर्गत एवं ब्लैक स्पाट पर लगभग 50 नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर दुर्घटना रोकने हेतु आम नागरिकों को समझाईश दी गई। जिले में चिन्हित ब्लेक स्पाट (दुर्घटना का संभावित क्षेत्र) के आसपास आपतकालीन स्वयं सेवी बनाये जाकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। संस्था द्वारा आईईसी मटेरियल को शहर के सभी प्रमुख स्थलों एवं चिन्हित ब्लेक स्पॉट के पास चस्पा किया जा रहा है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय