Wednesday, October 21st, 2026

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव आयोजन के संबंध में दी जानकारी


रायपुर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज कोठारी एवं सकल जैन समाज रायपुर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ कोषाध्यक्ष विजय गंगवाल पूर्व ट्रस्टी श्री प्रकाशचंद सुराना, जयकुमार जी बैद एवं संजयी नायक, पुष्पेंद्र जैन, लोकेश चंद्रकांत जैन, श्रेयश जैन, विजय जैन, त्रिलोक पारख, अमर बरलोटा,अरविंद गोलेछा आदि डोंगरगढ़ परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज एवं अन्य साधु वृन्द तथा राजनांदगांव में परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा. एवं प पू आचार्य श्री पीयूष सागरजी, प पू नवकार जपेश्वरी शुभंकरा श्रीजी, प पू सम्यकदर्शना श्रीजी मसा आदि ठाणा के दर्शन, वंदन एवं सुखशाता पूछकर जीवन में धन्यता का अनुभव किया। एवं उन्हें 21 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
साथ ही अनुपम एवं अदभुत सहस्रकुट जिनालय, श्री दिगंबर जैन चंद्रगिरी क्षेत्र, डोंगरगढ़ के भी अपूर्व निर्माण कार्य का अवलोकन अध्यक्ष किशोर जैन, महामंत्री चंद्रकांत जैन, संरक्षक निर्माण समिति विनोद जी बडजात्या के नेतृत्व में किया।

जिनशाशन के मोबाइल तीर्थ सदृष्य परम पूज्य आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज साहेब, खरतरगच्छाधिपति श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा, परम पूज्य आचार्य पीयूष सागर जी महाराज साहेब तथा समस्त साधु साध्वी वृंदो को भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति ने पत्र के द्वारा 15 मार्च भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से 4 अप्रैल भगवान महावीर जन्म कल्याणक तक की पूरे भारत में अनूठी सकल जैन समाज की मनोरम प्रभात फेरी की जानकारी दी गई, साथ ही इस भव्य आयोजन को सुचारू एवं सफल बनाने हेतु आपश्री के तप एवं संयम जीवन से प्राप्त साधना की अमृत बूंदों के रूप में समिति द्वारा आशीर्वचन एवं निश्रा शुभाशीष की कामना की गई।उपरोक्त जानकारी भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति के महासचिव सुशील कोचर ने दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय