Sunday, October 25th, 2026

दण्डाधिकारी जांच में अभिकथन हेतु सम्बन्धितों को उपस्थित होने की सूचना

बीजापुर
जिले के पामेड़ थाना अंतर्गत ग्राम ईरापल्ली जंगल में 10 फरवरी 2020 को हुई पुलिस एवं नक्सली मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये गए हैं। उक्त घटना के जांच अधिकारी एसडीएम भोपालपटनम द्वारा इस घटना में मृतक के परिजन श्रीमती कारम आयती पति स्वर्गीय सोमा कारम निवासी अन्ड्री थाना गंगालूर जिला बीजापुर को न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम मुख्यालय कलेक्टोरेट बीजापुर के समक्ष अभिकथन हेतु 4 सितम्बर 2021 को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। इसी तरह थाना बासागुड़ा के ग्राम मुकराजगुटटा जंगल में 8 नवम्बर 2020 को हुई पुलिस एवं नक्सली मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये गए हैं। इस घटना के जांच अधिकारी एसडीएम भोपालपटनम द्वारा उक्त घटना में मृतक के परिजन मंगडू सोढ़ी पिता मुईया सोढ़ी निवासी बड़ा भट्टीगुड़ा बेगापारा तहसील उसूर जिला बीजापुर को न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम मुख्यालय कलेक्टोरेट बीजापुर के समक्ष अभिकथन हेतु 4 सितम्बर 2021 को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

 

#Information

Source : Agency

पाठको की राय