Wednesday, October 21st, 2026

सड़क से किचन तक महंगाई की आंच: सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े, मुंबई में डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर

नई दिल्ली

LPG-PNG-CNG Price Today 13 july 2022 सीएनजी की कीमतों में चार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी से मुंबई की सड़कों पर चलना जहां महंगा हुआ है वहीं, महंगाई की आंच किचन तक भी पहुंची है। पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए हैं। जबकि, देश भर में आज घरेलू एलपीजी और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कि सीएनजी की कीमत डीजल से अधिक हो गई है। हालांकि यह सच नहीं है। बता दें  मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत चार रुपये बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि मुंबई में डीजल की कीमत आज 97.28 रुपये प्रति लीटर है।

गैस कीमतों में तेजी
महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।  गैस वितरक कंपनी ने कहा कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह गैस कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट है। कंपनी दरअसल घरेलू गैस आवंटन में कमी को पूरा करने के लिए विदेशी बाजार से गैस खरीद रही है। इस वृद्धि के साथ मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत चार रुपये बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का दाम तीन रुपये प्रति इकाई बढ़कर 48.50 रुपये हो गया है।  

 

 

#CNG-PNG

Source : Agency

पाठको की राय