Tuesday, October 20th, 2026

Infinix Note 10 और Note 10 Pro की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, 20000 से कम होगी दोनों फोन कीमत

नई दिल्ली
Infinix पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है, कंपनी ने हाल ही में अपने प्रशंसकों और उपयोगकर्ताओं को Infinix Note 10 और Note 10 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की अपनी योजना के बारे में सूचित किया है। दोनों डिवाइस को कुछ दिन पहले ग्लोबली लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने भारत में इन दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट को कन्फर्म करते हुए बताया है वह 7 जून को भारत में Note 10 सीरीज़ लॉन्च करेगी।  

Infinix Note 10 और Note 10 Pro की संभावित कीमत 
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी दोनों डिवाइसों की कीमत 20,000 रुपये के सेगमेंट में रखेगी। कंपनी ने वैश्विक बाजार में Infinix Note 10 की कीमत $200 (लगभग 14,713 रुपये) रखी हुई है और Note 10 Pro की कीमत $260 (लगभग 19,127 रुपये) है। उम्मीद है कि भारत में भी ये फोन उतनी ही कीमत के आस-पास लॉन्च हो सकते हैं। वहीं कलर की बात करें तो Note 10 Pro मॉडल 7-degrees Purple, Nordic Secret और 95-degrees Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। तो Note 10 मॉडल 95-degress Black, 7-degree Purple और Emerald Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

 

#Infinix Note 10

Source : Agency

पाठको की राय