Saturday, October 31st, 2026

Infinix Hot 12 Play की सेल आज से शुरू

Transsion Holdings के ब्रांड Infinix ने पिछले हफ्ते Infinix Hot 12 Play लॉन्च किया था। इस फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Hot 12 Play एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी भी दी गई है। अगर आप कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यहां जानें Infinix Hot 12 Play की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स।

nfinix Hot 12 Play की कीमत, ऑफर्स:

फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। अगर आप इस फोन को Flipkart Axis बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 5 फीसद का कैशबैक मिलेगा। वहीं, आप इसे EMI पर भी खरीद पाएंगे। इसके लिए आपको हर महीने न्यूनतम 295 रुपये देने होंगे। इस फोन को डेलाइट ग्रीन, हॉराइजन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Hot 12 Play: फीचर्स

Hot 12 Play में 6.82 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T610 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में माली G52 GPU दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित एक्सओएस 10 पर काम करता है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही क्वाड-एलईडी फ्लैश और डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय