Monday, October 19th, 2026

आजाद नगर के नए टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी को बनाया

 इंदौर
आजाद नगर टीआइ मनीष डाबर को मंगलवार रात लाइन अटैच करने के बाद बुधवार को इंद्रेश त्रिपाठी को टीआइ बनाया है। त्रिपाठी शाम को सुबह ही आदेश मिल गया था। मंगलवार को डाबर पर थाने में बंद आरोपित मूसाखेड़ी निवासी रामराज सिंह चौहान को थाने में बेरहमी से पीटने, नाखून उखाड़ने और एक लाख रुपये वसूल करने के आरोप में एसपी ने हटाया है।

मामले की जांच सीएसपी नंदनी शर्मा को सौंपी है। आरोप के तुरंत बाद एसपी आशुतोष बागरी ने मनीष डाबर को लाइन अटैच कर दिया। थाने के लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकलवाए हैं। वहीं सीएसपी ने थाने में बुलाकर देर रात तक आरोपित के स्वजन से भी पूछताछ की। वहीं मामले में मनीष डाबर से भी पूछताछ चलती रही।

गौरतलब है कि आरोपित की पत्नी ज्योति ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की थी कि नौ मई को उसके पति रामराज को अक्कू नामक व्यक्ति को मारपीट के मामले में रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे इतना पीटा कि वह डर के कारण रात में ही हथकड़ी सहित भाग गया।

 

#टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी

Source : Agency

पाठको की राय