इंदौर: अन्नपूर्णा क्षेत्र की मेन रोड पर दो गुटों में पत्थरबाजी, वाहन चालक गाड़ियों में दुबके बैठे रहे
इंदौर
इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र की मेन रोड पर दो पक्षों के बीच आज विवाद में करीब आधा घंटे तक पत्थरबाजी हुई। इससे सड़़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गाड़़ियों में लोग पत्थरों से बचने के लिए दुबक कर बैठे रहे। अन्नपुर्णा इलाके में महावर नगर में नरेश गुप्ता नामक व्यक्ति अपने भूखंड पर बाउंड्रीवॉल बनवा रहे थे और तभी पड़ोसी लोगों ने आपत्ति की। इसके बाद विवाद बढ़ने पर हालात सड़क पर घमासान के बन गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस विवाद की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, रोड़ पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए।
वाहन की लाइन लगी, लोग गाड़ियों में दुबके बैठे रहे
मेन रोड पर पत्थरबाजी की वजह से क्षेत्र में तनाव फैल गया और सड़़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहनों में लोग दुबक कर बैठे रहे क्योंकि दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी से गाड़ियों पर भी कुछ पत्थर गाड़ियों पर भी लगे। कुछ लोगों को पत्थरबाजी से चोट भी आई है। वहीं,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया। घटना का वीडियों वायरल हुआ जिसमें दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी नजर आ रही है।
प्लाट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद
महावर मेन रोड़ के इस प्लाट पर दोनों ही पक्ष अपना मालिकाना हक जता रहे है। प्लाट पर कब्जे को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। लेकिन आज विवाद इतना बढ़ गया। इन्होंने आपस में पत्थर तक चला दिए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इनके प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत भी पुलिस पहुच गई थी। दोनों पक्षों का प्लाट पर कब्जे को लेकर आपसी विवाद है। किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। वहीं,सोशल मीडिया पर विवाद में गोली चलने की भ्रामक सूचना को भी प्रसारित किया गया था। जो कि पूरी तरह से निराधार है।

पाठको की राय