Tuesday, October 20th, 2026

इंदौर लोकायुक्त ने खरगोन में BMO घूस लेते पकड़ाया

खरगोन

खरगोन में इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने रिश्वत लेते हुए बीएमओ डॉ. दीपक जायसवाल को पकड़ा है। आरोपी क्लिनिक चलाने देने की अनुमति देने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत सनावद (खरगोन) के अंकित बिरला ने की थी। बताया था कि आभापुरी क्लीनिक चलाने के बदले में बीएमओ झिरन्या ने 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने बीएमओ को ट्रैप कर 4 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

 

#घूस लेते पकड़ाया

Source : Agency

पाठको की राय