Tuesday, October 20th, 2026

इंदौर को देशभर की स्मार्ट सिटी में मिला पहला स्थान, कुल सात अवार्ड मिले

इंदौर.
देश के 100 स्मार्ट सिटी के लिए चौथे नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड की घोषणा शुक्रवार को की गई। नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में इंदौर पहले नंबर पर रहा है, दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर आगरा है। इंदौर को कुल सात अवार्ड मिले हैं। इंदौर को सैनिटेशन में प्रथम, अर्बन एनवायरमेंट में प्रथम, जल के क्षेत्र में प्रथम, बिल्ट एनवायरमेंट में द्वितीय, इकोनामी में द्वितीय और कोविड इनोवेशन में द्वितीय स्थान मिला है। 27 सितंबर को इंदौर में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्मार्ट सिटी कांटेस्ट के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

 

#Indore

Source : Agency

पाठको की राय